हमारे देश में साल भर अलग-अलग दिवस मनाए जाते हैं जैसे शिक्षक दिवस, बाल दिवस, स्वतंत्रता दिवस, मजदूर दिवस, मातृ दिवस, पितृ दिवस आदि। इसी तरह से भारत में हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी हमारी राजभाषा है और यह देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। हिन्दी दिवस के दिन स्कूल, कॉलेज में हिन्दी निबंध लेखन, हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हिन्दी दिवस के दिन शिक्षक अपने विद्यार्थियों को हिन्दी के प्रति सम्मान और उपयोग करने की शिक्षा के साथ हिन्दी दिवस पर भाषण देते हैं और हिन्दी दिवस का महत्व समझाते हैं।हिंदी को 14 सितंबर 1949 को भारत की राजभाषा के रूप में अपनाया गया तब से हिंदी भाषा को एक उच्च दर्जा प्राप्त हुआ और इसी उपलक्ष्य में हम प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। हिंदी एक इंडो-आर्यन भाषा है, जिसे देवनागरी लिपि में भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में लिखा गया है।
हिन्दी दिवस कैलेंडर में सबसे अधिक उत्सुक और विशेष आयोजनों में से एक है , और यह इस वर्ष उत्साह व उल्लास के साथ साथ मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई, जो अप्रतिम था | कक्षा ७ के छात्रों द्वारा हिंदी कवियों द्वारा लिखी हुई कविताएँ पढ़ी गई | कक्षा ८ के छात्रों ने अद्भुत कठपुतली कहानी का प्रदर्शन किया जो अपने आप में विशेष था | कक्षा ९ के छात्रों ने मोनोलॉग, मजेदार क्रॉसवर्ड, दिलचस्प शब्द खोज और साथ ही बहुत ही मनोरंजक कहूट खेल का आयोजन किया । इस प्रस्तुतीकरण से सभी दर्शकों को बहुत मज़ा आया व सीख भी मिली। ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने हमें हिंदी के महत्व के बारे में अद्भुत व्याख्या दी और कार्यक्रम में शामिल विभिन्न लोगों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया । हिंदी दिवस २०२१ एक शानदार अनुभव था जिसका सभी छात्रों ने भरपूर आनंद लिया!
अंत मैं डॉक्टर Geoffrey, प्रधानाचार्या डॉक्टर Colleen व सभी शिक्षकगण का धन्यवाद देना चाहेंगे जिनके सहयोग के बिना यह सम्भव नहीं होता।
This post has been co-authored by our Event Coordinator, Animesh Singh

Grade 9 Monsoon Trip | Kolad

Our Grade 9 students spent two days in Kolad for their monsoon trip, crossing the Burma Bridge, tackling rope activities and taking on the river rafting they had been waiting for.

Introducing BEAMS Volume II: Science Inside Out

The BDSIS student-led science journal returns with Volume II: Science Inside Out, the work of a team of editors and designers from Grades 9 and 11, now available in the school library and online.